स्टूडेंट्स के लिए दुनिया से जुड़े अनोखे और रोचक तथ्य

ऑस्ट्रेलिया दुनिया का पहला देश है जिसने प्लास्टिक के नोटों का उपयोग शुरू किया। 

भारत का पहला आधार कार्ड 2009 में एक मराठी महिला, रंजना सोनवने के नाम से जारी किया गया था। 

प्लास्टिक सर्जरी की शुरुआत भारत में हुई थी, जो मेडिकल साइंस की एक ऐतिहासिक सफलता  है। 

दुनिया के पहले कैमरे से फोटो खींचने के लिए व्यक्ति को 8 घंटे तक बिना हिले कैमरे के सामने बैठना पड़ता था। 

पृथ्वी का सबसे गहरा स्थान प्रशांत महासागर में स्थित मारियाना ट्रेंच है, जिसकी गहराई 36,201 फीट (11,034 मीटर) है। 

नील नदी दुनिया की सबसे लंबी नदी है, जिसकी कुल लंबाई 6,853 किमी है और इसके पानी का उपयोग 11 देशों द्वारा किया जाता है। 

बेलीज़ का राष्ट्रीय ध्वज सबसे अधिक 12 रंगों वाला ध्वज है, जो 1981 में अपनाया गया था। 

दुनिया की पहली हैंड-होल्ड मोबाइल फोन कॉल 3 अप्रैल 1973 को न्यूयॉर्क सिटी में की गई थी।