Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने 23 राज्यों में नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, इन 2 नेताओं को मिली MP की जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बैजयंत पांडा को नया प्रभारी बनाया है, और उत्तराखंड में दुष्यंत गौतम को प्रभारी बनाया गया है 

विधानसभा चुनावों में 3 राज्यों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद, भारतीय जनता पार्टी ने अब लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

जिसमें मध्य प्रदेश के लिए महेंद्र सिंह को लोकसभा चुनाव में प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी बनाया गया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह के द्वारा 23 राज्यों के प्रभारी की सूची जारी की गई है, जिसमें उत्तर प्रदेश में बैजयंत पांडा और विनोद तावड़े को बिहार के चुनाव प्रभारी बनाया गया है। 

उत्तराखंड के प्रभारी दुष्यंत गौतम को जिम्मेदारी सौंपी गई है 

इसके अलावा, भाजपा ने अंडमान निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, चंडीगढ़, दमन एंड दीव 

गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, केरल, लद्दाख, लक्ष्यदीप 

ओडिसा, पुडुचेरी, पंजाब, सिक्किम, तमिलनाडु, और पश्चिम बंगाल में अपने प्रभारी के नाम का ऐलान किया है