—Advertisement—

[adinserter block="2"]

भारत में सस्ता होगा Oppo Find N2 Flip फोन! जाने कीमत का खुलासा

Author Picture
Published On: March 7, 2023
Oppo Find N2 Flip

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Oppo Find N2 Flip : Oppo कंपनी ने फरवरी 2023 में लंदन में वैश्विक स्तर पर ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिप क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। भारत में इसकी कीमत कितनी होगी इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नन्हीं मिली है लेकिन आज ओप्पो ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए स्मार्टफोन की भारतीय कीमत की रिवील डेट का ऐलान कर दिया है। भारत में सस्ता होगा या महंगा, इस बात का खुलासा कंपनी 13 मार्च को करने वाली है।

Oppo Find N2 Flip के फीचर

डिस्प्ले : ओप्पो के इस फोन में 6.8-इंच फुल HD+ OLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. इसका रेजलूशन 1,080×2,520 पिक्सल है। इसके साथ इस फोन में एक और डिस्प्ले मिलता है, जो कि रियर पैनल पर मौजूद है। यह डिस्प्ले 3.26 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, इसका रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले में 1600 nits की ब्राइटनेस भी मिलेगी।

प्रोसेसर : स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9000+ प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB RAM और 256GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह फोल्डेबल डिवाइस Android 13 आउट ऑफ द बॉक्स पर आधारित Color OS 13 पर काम करता।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में Hasselblad डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का Sony IMX 890 प्राइमरी सेंसर और दूसरा 8MP का अल्ट्रा वाइड लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का कैमरा मिलता है। सेल्फी के लिए फोन में Flexform सेल्फी कंट्रोल गेस्चर भी दिया गया है।

बैटरी : इसके अलावा, डिवाइस में 4300mAh की बैटरी दी गई है, जो 44W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। साथ ही इसमें फेस अनलॉक टेक्नोलॉजी भी मिलती है।

ओप्पो फाइंड एन2 फ्लिपकी कीमत

ओप्पो कंपनी फरवरी 2023 में लंदन में वैश्विक स्तर पर अपने क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन ओप्पो फाइंड एन2 को पेश कर चुकी है। यह ओप्पो का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे कंपनी ने वैश्विक बाजारों में तो लॉन्च कर दिया है, लेकिन भारत में इसकी लॉन्चिंग और कीमत की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, OPPO कंपनी 13 मार्च, 2023 को Find N2 की कीमत की घोषणा करेगी।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता OPPO ने फरवरी में ही स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी थी। भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च होने के बाद यह Samsung Galaxy Z Flip 4 को सीधी टक्कर देगा। बता दें, OPPO के इस स्मार्टफोन को IPX4 वाटर रेसिस्टेंट, ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6 से भी लैस रखा गया है। साथ ही इस स्मार्टफोन में 4300mAh की बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। OPPO कंपनी ने दावा किया है कि, यह स्मार्टफोन 10 मिनट में 25 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। कंपनी का यह स्मार्टफोन भारत में एस्ट्रल ब्लैक और मूनलाइट पर्पल कलर ऑप्शन में उपलब्ध हो सकता है। अनफोल्ड होने पर इसका डाइमेंशन 166.2 x 75.2 x 7.5 मिमी और फोल्ड होने पर 85.5 x 75.2 x 16 मिमी हो जाता है।

ज़रूर पढ़ें : Swara Bhaskar Wedding : Swara Bhaskar की शादी का अनोखा कार्ड हुआ वायरल

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp