—Advertisement—

[adinserter block="2"]

,

Richest cricketer : क्या एडम गिलक्रिस्ट सबसे अमीर क्रिकेटर हैं? ये है 3800 करोड़ का असली सच..!

Author Picture
Published On: March 16, 2023
Richest cricketer

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Richest cricketer : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) को लेकर सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है। इस खबर में बताया जा रहा है कि एडम गिलक्रिस्ट दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। गिलक्रिस्ट सबसे अमीर क्रिकेटर्स की सूची में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे क्रिकेटरों से ऊपर हैं। इस नवीनतम सूची के अनुसार सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली (Virat Kohli) सबसे ज्यादा अमीर क्रिकेटर्स की सूची में क्रमश दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर है। सीईओ वर्ल्ड मैगज़ीन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) लगभग 380 मिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं।

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की लिस्ट

वर्ल्ड इंडेक्स संस्था ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी की। इस लिस्ट को जिसने भी देखा वो हैरान रह गया। क्योंकि उस लिस्ट में पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का नाम था। बताया गया कि इस ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की संपत्ति 3800 करोड़ रुपये है। इसके बाद इस मामले को लेकर काफी चर्चा हुई थी। लेकिन अब खुद गिलक्रिस्ट ने इन सभी अफवाहों का दरवाजा खोल दिया है और कहा है कि मैं वो गिलक्रिस्ट नहीं हूं जो वर्ल्ड इंडेक्स द्वारा जारी लिस्ट में है।

एडम गिल क्राइस्ट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में लिखा, “मेरी दौलत 3800 करोड़ नहीं है। मैं सचिन-विराट और धोनी से ज्यादा अमीर नहीं हूं। साथ ही एडम गिलक्रिस्ट भी हैं जिनके पास 3800 करोड़ की संपत्ति है। इसलिए इस रिपोर्ट को झूठा लिखा गया है।

ये है दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर

दरअसल वर्ल्ड इंडेक्स द्वारा जारी लिस्ट में एडम गिलक्रिस्ट एक फिटनेस जिम सेंटर के मालिक हैं। एडम गिलक्रिस्ट एक अमेरिकी निवासी हैं जो F45 Fitness Gym चलाते हैं। फैक्ट चेक में खुलासा हुआ है कि गिलक्रिस्ट के पास न सिर्फ अमेरिका में बल्कि दुनिया भर में कई जिम फ्रेंचाइजी हैं। इस प्रकार टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर इस समय क्रिकेट की दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। 2023 में सचिन की नेटवर्थ 170 मिलियन डॉलर है। उनके बाद 115 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ धोनी हैं। साथ ही, भारत के कोहली 112 मिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे अमीर क्रिकेटर की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग 750 करोड़ की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं। उनके बाद स्टीव स्मिथ हैं जिनके पास 300 करोड़ की संपत्ति है।

ज़रूर पढ़ें : Viral News : 56 ब्लेड खा गया 26 साल का युवक, 7 डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर बचाई जान

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp