—Advertisement—

[adinserter block="2"]

World Turtle Day 2023 : जानिए विश्व कछुआ दिवस का इतिहास और महत्व

Author Picture
Published On: May 23, 2023
World Turtle Day 2023

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

World Turtle Day 2023 : दुनिया भर में कछुओं (Turtle) की कई प्रजातियां हैं और इस दिन को लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा करने और लोगों में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। भारत में घर पर कछुआ पालने का ट्रेंड है। कुछ लोग मछलियों के साथ इसे एक्वेरियम में रखते हैं। इसके पीछे की दो वजहें हैं। एक तो शौक और और दूसरी है धर्मिक मान्यता। हिन्दू धर्म में कछुए को शुभ माना गया है। कछुए को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा मिलती है। इसके साथ ही इसे धन संपदा के लाभ से भी जोड़ा जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर में एक जिंदा कछुआ या कछुए की प्रतिकृति दोनों ही रखना फायदेमंद है। यह आपके घर के लिए वरदान साबित हो सकता है और आपके जीवन में खुशियां भर सकता है। वास्तु विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि जीवित कछुआ यदि अपने घर पर लाएं, तो उसे अपने घर के उत्तर या ईशान कोण में रखना चाहिए। उत्तर दिशा आमतौर पर धन- संपदा, सकारात्मकता और समृद्धि से जुड़ी होती है। साथ ही वास्तु के अनुसार किसी भी पारिवारिक विवाद को रोकने के लिए आप घर में कछुओं का जोड़ा एक साथ रख सकते हैं।

विश्व कछुआ दिवस का महत्व

साल 1990 से विश्व कछुआ दिवसम मनाने की शुरुआत हुई। कछुओं की अलग-अलग प्रजातियों को बचाने के उद्देश्य से एक गैर लाभकारी संगठन अमेरिकन Tortoise Rescue की स्थापना की गई थी। इस संगठन का मुख्य उद्देश्य दुनियाभर के कछुओं का संरक्षण करना है और इसकी शुरुआत 23 मई 1990 से हुई थी। उसके बाद से हर साल लोगों को इसके प्रति जागरुक करने का काम टॉर्टवायज रेस्क्यु वाले करते है। कछुआ दुनिया में रैप्टाइल ग्रुप के सबसे पुराने जीवों में से है। ये सांप और मगरमच्छों की तुलना में बहुत पुराने हैं। ऐसा माना जाता है कि कछुए डायनासोर से पहले के हैं जो 250 मिलियिन साल पहले विकसित हुए। दुनिया में करीब 300 तरह के कछुए पाए जाते हैं और इन्हें प्राकृतिक जगहों पर रहना पसंद होता है। कछुए पानी में और जमीन पर दोनों जगह जीवित रह सकते हैं।

अधिक वर्ष तक जीवित रहता है कछुआ

पृथ्वी पर कछुआ को सबसे अधिक दिनों तक जीवित रहने वाला जीव माना जाता है। यह रेंगनेवाले यानी सरीसृप जीवों की श्रेणी में आता है।इस जीव की उम्र 150 वर्ष से भी अधिक मानी जाती है। सबसे अधिक वर्षो तक जीवित रहने वाला कछुआ हनाको कछुआ था, जो लगभग 226 वर्षो तक जीवित रहा। इसकी मृत्यु 17 जुलाई 1977 को हुई थी।

ज़रूर पढ़ें : Nokia ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन Nokia C32 10, जानें फीचर्स और कीमत

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp