—Advertisement—

[adinserter block="2"]

16 january rashifal : मंगलवार को होगा मेष और सिंह राशि का मंगल, मिथुन वाले रहें सतर्क

Author Picture
Published On: January 16, 2024
horoscope

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

आज दिनांक 16 जनवरी 2024 मंगलवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि रात 11-57 बजे तक रहेगी फिर सप्तमी तिथि शुरू होगी उतराभाद्रपद नक्षत्र कल सुबह सूर्योदय पूर्व 4-38 बजे तक रहेगा।

मेष राशिफल

आपके लिए आज का दिन थोडा सा कही न कही ठीक नहीं लग रहा है बारहवा चंद्रमा आपके लिए अधिक खर्च का कारन बन रहा है | यतिवाणी के अनुसार आप आज अपने बढ़ते खर्च पर थोडा सा कंट्रोल करे और बिना किसी अधिक उतावली और हड़बड़ी के अपना काम करते रहे |

वृषभ राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है | व्यापार और व्यवसाय में आज काफी अच्छा दिन बीतेगा ऐसा लग रहा है | यतिवाणी के अनुसार कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशिया बढ़ेगी | मित्रो से मिलन होगा | व्यापारिक यात्रा का शुभ फल प्राप्त होगा |

मिथुन राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है | निति और नियम का पुनः निर्धारण करे और किसी ऐसी व्यवस्था को अपनाए जो आज के समय से मेल खाती हो इस प्रकार से आज आपका बदलाव का दिन है | यतिवाणी के अनुसार आज हर नया काम फलदायी साबित होगा |

कर्क राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है | नए लोगो से मुलाकात होगी और आपको आगे की योजना बनाने में दोस्तों की सलाह और साथ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपकी सोच और विचार में काफी नवीनता रहेगी और यह आपके लिए बहुत अच्छा संकेत भी है |

सिंह राशिफल

आपके लिए आज विपरीत समय चल रहा है | थोडा अपने आप को पुनः व्यवस्थित करने का प्रयास करे | अतिरिक्त जोश और उत्साह आज आपके लिए हानिकर सिद्ध हो साकता है | यतिवाणी के अनुसार आज आप अपना वाहन आदि धीमे और मर्यादित गति में चलाए |

कन्या राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है | आपका मन विपरीत लिंगी की तरफ आकर्षित रहेगा | मन में प्रेम और वासना भरपूर रहेगी | यतिवाणी के अनुसार आपका पारिवारिक माहोल आपके लिए आज बाहुत अच्छा रहेगा | जीवनसाथी का साथ और समर्पण मिलेगा |

तुला राशिफल

आपके लिए आज का दिन साधारण रहेगा | अभी कुछ कुछ आपके लिए हर काम में किन्तु परन्तु वाली स्थति बनी रह सकती है | यतिवाणी के अनुसार अभी कोई नया इन्वेस्ट करना या नया काम शुरू करना ठीक नहीं रहेगा | दो दिन इंतजार करे | पुराना मित्र मिलेगा |

वृश्चिक राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है | यतिवाणी के अनुसार आज इस राशी के विद्यार्थियों के लिए बहुत शानदार सफलता प्रदान करने वाला दिन है अगर कोई परीक्षा प्रतिय्योगिता में शामिल हो रहे है तो आप निश्चित रहे आपको सफलता मिलकर ही रहेगी ग्रह आपके पुरे फेवर में है |

धनु राशिफल

आपके लिए आज का दिन अच्छा है | सोचे समझे और पूर्व में शुरू किये हुए काम आज आगे बढ़ेगे | नयी योजना बनाने का अवसर प्राप्त होगा और अगर आप किसी स्थाई सम्पति को खरीदने की सोच रहे है तो यतिवाणी के अनुसार आज बात आगे चालाये काम बनेगा |

मकर राशिफल

आपके लिए आज का दिन बेहतरीन दिनों में से एक है | आप जो सोच रहे है वह अब पूरा करने में आसानी रहेगी | यतिवाणी के अनुसार सेहत अच्छी रहेगी और दोस्तों का साथ मिलेगा | आपके कार्यो की हर जगह प्रशंसा होगी | आर्थिक लाभ मिलने के प्रबल योग है |

कुम्भ राशिफल

आपके लिए धन और यश प्राप्ति का दिन है | बहुत सारे प्रयास आज करने पड़ेगे और अनेक प्रकार के कार्यो को करते हुए भी आनंद की अनुभूत प्राप्त करेगे | यतिवाणी के अनुसार अगर काम में कोई रुकावट आ रही है तो थोडा सा अपने अंदाज को बदले फिर देखे सब कुछ मनोनुकूल होगा |

मीन राशिफल

आपके लिए आज का दिन सभी तरफ से आपके पक्ष का बना रहेगा | नए काम को करने के लिए शुभदिन है | नए व्यापार की स्थापना हो या कोई पद ग्रहण करना हो कर सकते है | यतिवाणी के अनुसार आज आपके नियमित काम में सफलता मिलती चली जाएगी |

ह भी पढ़े : Ram Mandir रामलला की प्रतिमा 200 किलोग्राम का वजन, 5 वर्ष के बाल स्वरूप… 18 जनवरी को गर्भगृह में स्थिति लेगी

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp