Eggs in Summer : क्या गर्मियों में रोज खाना चाहिए अंडा? यहां जाने सच्चाई

mandara
Published:

Eggs in Summer : बहुत से लोगों को लगता है कि अंडा शरीर को हीट देता है इसलिए गर्मी के मौसम में अंडा नहीं खाना चाहिए. लेकिन इस बारे में क्या है हेल्थ एक्सपर्ट्स की राय, यहां जानें और अपना कन्फ्यूजन दूर करें. अंडा खाना सेहत के लिए अच्छा होता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना अंडे खाने की सलाह देते हैं। लोग अंडे से बनी तरह-तरह की डिशेज खाना भी पसंद करते हैं। अंडे की तासीर गर्म होती है और यह शरीर की गर्मी को बढ़ाता है। ऐसे में जब बाहर का मौसम और तापमान गर्म है, उस वक्त ज्यादा अंडा खाने से शरीर को फायदा कम और नुकसान ज्यादा हो सकता है। बहुत से लोग तो गर्मी में होने वाली पेट से जुड़ी बीमारी जैसे- बदहजमी और ऐंठन के साथ ही मुंहासे के लिए भी अंडे को ही जिम्मेदार मानते हैं।

क्या गर्मियों में रोज खाना चाहिए अंडा ? (Eggs in Summer)

मेडीसर्कल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक, अंडे में साल्मोनेला बैक्टीरिया पाया जाता है। यह चिकन से आता है। अगर आप अंडे को ठीक से नहीं उबालते हैं तो ये बैक्टीरिया आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए अंडे को पकाकर खाएं।

अंडे गर्मियों में ज्यादा अंडे खाने से सेहत पर कुछ नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। बहुत अधिक अंडे खाने से किडनी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है क्योंकि अंडे में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। इसलिए गर्मियों में अंडे का सेवन मध्यम मात्रा में करना चाहिए।

अंडे में कोलेस्ट्रॉल भी होता है। ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल वालों को इसे रोजाना नहीं खाना चाहिए। हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है।

यदि अंडे को ठीक से नहीं पकाया जाता है, तो पेट फूलना और उल्टी सहित अपच से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए अंडे को पकाते समय अच्छे से पकाना चाहिए।

ज़रूर पढ़ें : Famous Pizza : यहां दुनिया भर के 5 सबसे लोकप्रिय पिज्जा हैं; क्या आपने इनमें से कुछ खाया है?

Slide Bunch News