—Advertisement—

[adinserter block="2"]

World Largest Leaf : Guinness World Record में दर्ज हुआ दुनिया का सबसे बड़ा पत्ता

Author Picture
Published On: February 10, 2023
World Largest Leaf

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

World Largest Leaf : एक सबसे बड़े और अनोखे पत्ते की तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) में अपना नाम दर्ज कराया है। इन तस्वीरों को अब तक 90 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। दुनियाभर में हर बड़ी और छोटी चीज के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड होता है. अलग-अलग फील्ड में लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि एक पत्ता भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकता है? आपको पता है धरती पर एक ऐसा पत्ता भी है, जो सबसे बड़ा और अनोखा है… इस पत्ती को देखने के बाद एक मिनट के लिए आप भी हैरत में पड़ जाएंगे।

गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताया कि जो दुनिया के सबसे विशाल पत्ते का है। जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. वो पत्ता डबल बेड से भी कहीं बड़ा है और रहता पानी में है। उसे देखकर ऐसा लगता है मानो किसी ने पानी में बिस्तर बिछा दिया हो। वर्ल्ड रिकॉर्ड में यह पानी वाला पौधा उत्तर-पूर्व बोलीविया में एल बेनी के लल्लनोस डी मोक्सोस सवाना में पाया जाता है। विक्टोरिया बोलिविया नाम का यह पौधा वॉटरलिली की सबसे बड़ी प्रजाति है जो इतना बड़ा है कि साझा की गई तस्वीर में एक साथ 7 लोगों को मिलकर उसे उठाना पड़ा, वरना वो पत्ता संभाले नहीं संभलता। बोलीविया में @kewgardens और उनके सहयोगियों @larinconadascz ने मिलकर इस अनोखी खोज को पूरी किया।

ये है दुनिया के सबसे बड़ा पत्ता (World Largest Leaf)

https://www.instagram.com/p/CoCyfWENz2o/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4e74a1eb-89fa-46e4-a160-e9738acc2d5b

पोस्ट के डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, ये पत्ता विक्टोरिया बोलिवियाना वाटरलिली है, जो काफी बड़ा है। तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में इसके बारे में जानकारी भी दी गई है। जिसका आकार काफी बड़ा होता है। आमतौर पर ये व्यास में 2.8 मीटर (9 फीट 2 इंच) से अधिक बढ़ते हैं. बताया जा रहा है कि, इस पत्ती का व्यास 3.2 मीटर (10 फीट 6 इंच) का था, जो बढ़कर 3.37 मीटर (11 फीट) हो गया।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp