राशिफल (Rashifal): जानिए मेष से मीन तक राशियो के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा, इस दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए। आज का दिन कुछ राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है, तो कुछ जातकों को आज मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
आज 6 फरवरी 2023 को सोमवार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज द्रमा- कर्क राशि में 15.03 बजे तक फिर सिंह राशि, सूर्य- मकर राशि, अभिजित मुहूर्त- 12.13 से 12.57 बजे तक, राहुकाल- 08.29 से 09.51 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व।
![Rashifal](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/02/welcome-little-one-1-1024x576.png)
मेष राशि : गलतफहमी और लगातार असहमति परिवारिक माहौल को निराशाजनक बना सकती है। यह स्थिति आपको तनावग्रस्त कर सकती है। आज कार्य स्थल पर सहकर्मियों और अधीनस्थों से टकराव होने का खतरा है। काम काज के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ सकता है।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/02/image.png)
वृषभ राशि :आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। जिससे आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बच्चों के साथ किसी नई जगह में घूमने जायेंगे। ट्रेवल के टाइम पर ध्यान रखें। सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-13-1024x576.png)
मिथुन राशि : आज सितारे आपके पक्ष में हैं। सकारात्मक विचार बनाये रखें। धन की लेनदेन या पूंजी निवेश करते समय ध्यान रखें। हो सकता है आपको भौतिक सुख की प्राप्ति तो हो जाये लेकिन आत्मिक संतुष्टि नही मिलेगी, क्योंकि मैं की विचलितता आज आपको हर जगह असंतुष्ट रखेगी।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-9-1024x576.png)
कर्क राशि : शुभ सन्दर्भ में आज का दिन आपको दूसरों के साथ व्यवसायिक व्यवहार के सन्दर्भ में भाग्यशाली बना देगा। आप लोकप्रियता हासिल करेंगे। व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आज भाई बहनों से लगाव बढ़ेगा। उनके साथ आज समय बिताएंगे। मन खुशनुमा रहेगा।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-3-1024x576.png)
सिंह राशि : आज किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपने पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद हो सकती है। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग हो सकता है, जिससे आपको थोड़ी परेशानी महसूस हो सकती है।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-11-1024x576.png)
कन्या राशि :आज का दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी बहुत प्रशंसा हो सकती है। अगर आप सामूहिक गतिविधियों में हिस्सा लेंगे, तो आप नए दोस्त बना सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाक़ात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। कोशिश करें आज मिलना अवॉयड करें।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-6-1024x576.png)
तुला राशि : आज जायदाद सम्बंधित मामलों में चतुराई से निपटने की ज़रूरत है। सम्पति निवेश आपको अपेक्षित लाभ नहीं दिला पाएगा। नौकरी में बढ़ने के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। आज मित्रों के साथ मनोरंजन करने बाहर जा सकते हैं। खर्चे पर कंट्रोल रखें।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-10-1024x576.png)
वृश्चिक राशि : आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। बिजनेस के सिलसिले में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति हो सकती है। ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है, जिसे पूरा करने पर फायदा होगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-4-1024x576.png)
धनु राशि: जरूरी कार्य आज आसानी से पूरा कर लेंगे। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज प्यार प्रेम के लिए दिन अच्छा है। सामाजिक कार्यों का आज हिस्सा बनेंगे।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-8-1024x576.png)
मकर राशि : आज कई क्षेत्रों में समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। आपकी सेहत की स्थिति बिगड़ सकती है और आप भावनात्मक रूप से परेशान भी हो सकते हैं। आपको अपने शांत को बनाए रखने की कोशिश करनी चाहिए। आज घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है या धार्मिक कार्यों का हिस्सा बनेंगे।
![](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-7-1024x576.png)
कुंभ राशि : आज परिवार का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आज आपके कुछ मित्र मददगार साबित होंगे। ऑफिस में आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। माता-पिता का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। महिलाओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
![Rashifal](https://slidebunch.com/wp-content/uploads/2023/01/welcome-little-one-2-1024x576.png)
मीन राशि : यह दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। मेहनती लोग आज अपनी मेहनत के बलबूते पर बहुत लाभ प्राप्त करेंगे, इसलिए मेहनत से पीछे मत हटें। आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी आपको आज सावधान रहना होगा। दुर्घटना होने के आसार हैं बिल्कुल सावधान रहें।