—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Aaj Ka Rashifal in Hindi (18 January 2024): मिथुन, सिंह और धनु राशि वालों को मिल सकती है कोई अच्छी डील, पढ़ें दैनिक राशिफल

Author Picture
Published On: January 18, 2024

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

आज दिनांक 18 जनवरी 2024 गुरुवार- पौष मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 8-44 बजे तक रहेगी फिर नवमी तिथि शुरू होगी- गंडमूल संज्ञक अश्विनी नक्षत्र मध्यरात्रि 2-58 बजे तक रहेगा फिर भरणी नक्षत्र शुरू होगा- सिद्ध योग दोपहर 2-48 बजे तक रहेगा फिर साध्य योग शुरू होगा- भद्रा सुबह 9-22 बजे तक रहेगी फिर बव करण शुरू होगा- चंद्रमा दिनरात मेष राशी में गोचर करता रहेगा.

मेष राशि

Rashifal : आपको आज किसी से कुछ भी करवाना हो वो आज पहले करे दिन बहुत अच्छा है औरअगर किसी लम्बी यात्रा पर जाना हो तो भी जा सकते है | आर्थिक लाभ मिलेगा | यतिवाणी के अनुसार पारिवारिक सहयोग मिलेगा | किसी समारोह आदि आयोजन में शामिल हो सकते है या फिर आज घुमने जा सकते है |

वृषभ राशि

आपके तो अभी खर्चीला समय चल रहा है आय भी होगी लेकिन खच भी काफी करना पड़ेगा | यतिवाणी के अनुसार आपसी कलह से बचे और बिना किसी सलाह के आज कोई नया इन्वेस्ट करना ठीक नहीं हा कोई आपसे धोखा भी कर सकता है | आप अपने स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखे आगे दिन अच्छे आ रहे है |

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा | यतिवाणी के अनुसार नजदीक दूर की यात्रा के लिए दिन अच्छा है | पारिवारिक माहोल आपके लिए अच्छा होगा | सभी मित्रो और साथियों का सहयोग प्राप्त होगा | आर्थिक स्थति में कुछ अच्छा परिवर्तन होने के संकेत भी मिल रहे है |

कर्क राशि

आपके लिए दिन अच्छा है नयी नयी जानकारिया हासिल करने का या कुछ नया सिखने का दिन है | यतिवाणी के अनुसार अगर किसी कोचिंग क्लास आदि को ज्वाइन करना हो तो दिन अच्छा है | परमोशन या तबादले के लिए भी प्रयास कर सकते है | अभी अच्छा परिवर्तनकारी समय चल रहा है |

सिंह राशि

आपके लिए दिन अच्छा रहेगा | हालाँकि आज कुछ मानसिक तनाव से भी गुजरना पड़ेगा लेकिन आप जल्दी ही स्थात पर काबू भी पा लेंगे | यतिवाणी के अनुसार नया कुछ समाचार सुनने को मिल सक्ता है जो आपके आगे के लिए अच्छा होगा | अभी इस समय में जो चल रहा है वही चलने दे |

कन्या राशि

आप्पके लिए दिन शुभ तो नहीं है मगर फिर भी अपने काम में पूरा ध्यान रखने से हानि से बचेगे | यतिवाणी के अनुसार अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे और बिना किसी पूर्व सुचना के अचानक को काम शुरू करने से आज बचे | आर्थिक स्थति अभी ऐसी ही बनी रहेगी चिंता से मुक्त रहने का प्रयास करे |

तुला राशि

आपके लिए आज का दिन शुभ संकेत दे रहा है आपकी धन सम्बन्धी समस्याओं का निवारण होगा | यतिवाणी के अनुसार आज आपके जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा साथ में कही घुमने फिरने जा सकते है | अविवाहित है तो आज रिश्ते की खोजबीन या बातचीत शुरू कर सकते है |

वृश्चिक राशि

आपके लिए आज का दिन साधारण दिन रहेगा रोजाना की तरह काम करना पड़ेगा | यतिवाणी के अनुसार अनुसार विशेष ऑफर और विशेष प्रलोभन से बचकर रहे आज कोई हानि करवा सकता है | आपके लिए आज किसी का प्रेम संदेस अथवा ऐसा ही कोई मित्रता का समाचार मिलने का योग है |

धनु राशि

आपके लिए शुभ और श्रेष्ठ दिन बन रहा है इसलिए आज सुबह या दोपहर तक कोई शुभ समाचार मिलने से खुशियों में बढ़ोतरी होने वाली है | यतिवाणी के अनुसार अगर आपको किसी परिणाम के बारे में चिंता है तो आज वो भी खत्म हो जाएगी और परिणाम आपके पक्ष में आएगा या कम से कम विरूद्ध नहीं जायेगा |

मकर राशि

आपके लिए आज का दिन बहुत ही सोच विचार कर काम करने का है यतिवाणी के अनुसार आपको छोटी छोटी बातो में गुस्सा आ सकता है या कोई किसी की बात विचलित कर सकती है इसलिए आज अपने को थोडा संयत बनाकर रखे और दिमाग से सभी काम और जवाब सोच विचार कर दे |

कुम्भ राशि

आपके लिए दिन बहुत अच्छा हो गया है सभी काम आसानी से बना लेंगे और समस्या से भी छुटकारा मिल जायेगा | यतिवाणी के अनुसार आपको किसी से सलाह लेनी हो या कोई वाद दायर करना हो तो आज कर सकते है | व्यापर में धन इन्वेस्ट करने के लिए भी दिन अच्छा है लाभ होगा |

मीन राशि

आपके लिए आज का दिन पक्ष का बना हुआ है इसलिए आज अपने सभी रुके अटके काम पुनः शुरू करे और बिना किसी शंका के अपने काम को पूरा करने का प्रयास करे जल्दी ही आपको सफलता मिलेगी और नए काम की शुरुवात का भी कोई आइडिया मिल जायेगा धन भी मिलेगा |

यह भी पढ़े : Stock Market Crash बाजार गिरावट की मुख्य बातें सेंसेक्स, निफ्टी में 2% से अधिक की गिरावट; निफ्टी बैंक 4% से अधिक नीचे

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp