—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Ujjain में महाशिवरात्रि पर दिए जलाने का नया Guinness World Record

Author Picture
Published On: February 20, 2023
Ujjain

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Ujjain : मध्य प्रदेश में बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में नया विश्व रिकॉर्ड बना है। महाशिवरात्रि के अवसर पर मध्य प्रदेश के उज्जैन में 18.82 लाख दीये जलाए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने अयोध्या को पीछे छोड़ते हुए एक दिन में सबसे अधिक दीये जलाए जाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 2022 में दिवाली पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर में 15.76 लाख दीये जलाए गए थे। वहीं इससे पहले पिछले साल महाशिवरात्रि पर उज्जैन में 11,71,078 दीये जलाए गए थे। लगभग 20,000 स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जो मुख्य रूप से क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित किया गया था। ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड’ के निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर ने कहा, ‘‘तेल के दीयों के सबसे बड़े प्रदर्शन’’ का पिछला विश्व रिकॉर्ड दीपावली 2022 के दौरान उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थापित किया गया था, जब 15.76 लाख दीये प्रज्ज्वलित किये गए थे।

Ujjain में महाशिवरात्रि पर टूटा अयोध्या का रिकॉर्ड

शिव-पार्वती के विवाह उत्सव यानी शिवरात्रि पर देशभर में धूम धाम से मनाया गया। इस दिन शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, शनिवार यानी 18 फरवरी को उज्जैन में शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में अयोध्या के दीपोत्सव का रिकॉर्ड टूट गया है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक डांगरीकर के मुताबिक, दीये कम से कम पांच मिनट के लिए जलाए जाने थे जो यहां सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन द्वारा नागरिकों के समूहों की मदद से किया गया था। शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में रामघाट पर दीप प्रज्ज्वलन का कार्य शाम 7 बजे से शुरू हुआ। एक साथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित हो उठे। रात्रि 8 बजे ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई। दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम के स्वप्निल डंगरीकर और निश्चल बारोट ने वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित होने का प्रमाण-पत्र सौंपा। स्वप्निल ने घोषणा की कि आज उज्जैन में विभिन्न घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्ज्वलित हुए हैं।

20 हजार लोगों ने किया ये कमाल

महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती के विवाह के उत्सव पर देश भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ टूट कर पहुंची। शनिवार (18 फरवरी) को क्षिप्रा नदी के किनारे शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम में एक साथ 18 लाख 82 हजार दीये जलाने का विश्व रिकॉर्ड बना। इसके पहले दीपावली के त्योहार पर अयोध्या में दीपोत्सव में एक साथ 15 लाख 76 हजार दीये जलाने का रिकॉर्ड बना था। लगभग 20,000 स्वयंसेवकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जो मुख्य रूप से क्षिप्रा नदी के तट पर आयोजित किया गया था।

ज़रूर पढ़ें : World Largest Leaf : Guinness World Record में दर्ज हुआ दुनिया का सबसे बड़ा पत्ता

वहीं उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और शाम को 6 बजे तक साढ़े सात लाख से ज्यादा शिवभक्तों ने बाबा के दर्शन कर लिए थे। एक दिन में सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं के काशी विश्वनाथ में पहुंचने का ये रिकॉर्ड है। इसके पहले पिछली साल शिवरात्रि के त्योहार पर 6 लाख लोगों ने काशी विश्वनाथ बाबा के दर्शन किए थे।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp