—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Kissing Device : चीन ने बनाया ऐसा डिवाइस, मीलों दूर से कर सकेंगे Kiss, कैसा लगा ये आविष्कार?

Author Picture
Published On: March 1, 2023
Kissing Device

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Kissing Device : चीन की एक यूनिवर्सिटी ने एक ऐसा उपकरण ईजाद किया है जिसके बारे में जानकर आप दंग रह जाएंगे। चाइना ने लॉग डिस्‍टेंस किसिंग डिवाइज लांच की है। ये दावा इस डिवाइस बनाने वाले साइन्‍टिस्‍ट ने किया है। हैरानी की बात यह है कि इसके माध्यम से रियल फील आने का दावा किया जा रहा है। डिवाइस में दिख रहा है कि एक मुंह के आकार का मॉड्यूल लगा हुआ है। यह डिवाइस ब्लूटूथ और एक ऐप के जरिए फोन से लिंक होता है। फोन को डिवाइस से कनेक्ट करके अपने पार्टनर से किस कर सकते हैं।

Kissing Device की कहानी

रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत के चांगझौ वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेक्ट्रोनिक टेक्नोलॉजी एक विश्वविद्यालय ने इस किसिंग डिवाइस का आविष्कार किया है। इस डिवाइस के बारे में कहा जा रहा है कि इससे दूर बैठे व्यक्ति के साथ किस किया जा सकता है और इसका अनुभव रियल किस की तरह ही होती है। बता दें कि जियांग झोंगली नाम के एक शख्स को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की वजह से इंटीमेट होने में मुश्किल होती थी और दूरी की वजह से वो फोन पर ही बात करते थे। ऐसे में उस शख्स ने इस डिवाइस का आविष्कार किया, जिससे उसके पास होने का अनुभव किया जा सकता है। दावा है कि जब इसके जरिए किस जाता है तो बिल्कुल करीब होने क अनुभव होता है।

जानकारी के मुताबिक चांगझौ वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेक्ट्रोनिक टेक्नोलॉजी ने इस आविष्कार का पेटेंट हासिल कर लिया है। इस डिवाइस का विज्ञापन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप वाले जोड़ों के लिए फिजिकल इंटीमेसी से जोड़ कर किया जा रहा है। इस डिवाइस में प्रेशर सेंसर और एक्यूटर्स लगे हैं। कहा जा रहा है कि ये डिवाइस एक असली किस की नकल करने में सक्षम होगा। आविष्कारकों का कहना है कि डिवाइस होठों के दबाव, गति और तापमान को पूरी तरह कॉपी कर सकता है।

कैसे काम करती है ये डिवाइस?

चीन में इस डिवाइस का आविष्कार हुआ है और यह सेंसर के आधार पर काम करता है। इसमें कुछ सेंसर लगे हुए हैं, जो एक दूसरे को रियलिटी जैसा अनुभव देते हैं. दरअसल, जियांग्सु प्रांत की एक यूनिवर्सिटी में इस पर काम किया गया और फेस के आकार की है। इस डिवाइस को ब्लूटूथ और ऐप से जोड़ा जाता है और दो लोग इसमें बने लिप्स पर किस करते हैं। फिर जिस हिसाब से कोई पार्टनर रिएक्ट करता है, उसी हिसाब से दूसरे पार्टनर को अनुभव करता है। यहां तक तापमान आदि भी वैसे ही फील होता है।

ज़रूर पढ़ें : New Rules : 1 March से बदल जाएंगे 5 ये नियम, जनता के लिए क्या महत्वपूर्ण है?

सेंसर के रियल टाइम किस का अनुभव होता है। अब इससे लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रह रहे लोगों को पार्टनर से मिले बिना किस का अनुभव होगा। अब सोशल मीडिया पर इसका काफी चर्चा हो रही है और इस डिवाइस का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें दिखाया गया है कि किस तरह से इससे किस किया जाता है और किस तरह रियल एक्सपीरियंस मिलता है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp