—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Japan समुद्र तट पर मिली रहस्यमय गेंद, जानें क्या है मामला

Author Picture
Published On: February 23, 2023
Japan

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Japan : जापान के शिजुओका प्रांत के हमामात्सु शहर में समुद्र तट पर धातु की बनी एक रहस्यमय गेंद मिली है। इस आकार के किसी वस्तु को अभी तक सार्वजनिक तौर पर नहीं देखा गया है। यह गेंद इतनी विचित्र है कि हमामात्सु शहर के एंशुहामा बीच को लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। इस गेंद की खोजबीन के लिए जापानी सेल्फ डिफेंस फोर्स के बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है। यह अज्ञात वस्तु क्या है अभी तक यह पता नहीं चल सका है। इसका आकार सामान्य से काफी बड़ा है, लेकिन देखने में यह समुद्री माइन की तरह लगती है।

1.5 मीटर के डायमीटर का है गोला

Japan मीडिया के अनुसार, इस गोले का डायमीटर करीब 1.5 मीटर का है। ऐसी आशंका थी कि यह कोई बम हो सकता है या फिर कोई माइन। एक जापानी ब्रॉडकास्टर ने बताया कि गेंद को एक स्थानीय निवासी ने खोजा। उसने मंगलवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 08.45 बजे पुलिस को फोन कर इस गेंद की जानकारी दी। हालांकि जब इसकी जांच एक्‍स-रे से की गई तो पता चला कि यह खोखला है। पुलिस ने गोले की जांच के लिए बम निरोधक दस्‍ता भी बुलाया था और कुछ जांच कर्ता स्‍पेशल सुरक्षा ड्रेस पहने इस गोले की जांच करते हुए भी दिखाई दिए थे।

रहस्यमयी तरीके से समुद्र के किनारे

Japan

दरअसल, यह घटना जापानी के तटीय शहर हमामात्सू की है। इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह एक बड़ी धातु की गेंद है जो रहस्यमयी तरीके से समुद्र के किनारे दिखी है, यह पता नहीं चल पाया है कि यह कहां से बहकर आई है। गेंद का आकार डेढ़ मीटर के आसपास बताया जा रहा है। इसकी जांच बम निरोधक दस्ता कर रहा है। अभी तक पता नहीं चला है कि यह गेंद जापानी समुद्र तट पर कैसे पहुंची है। जापानी नौसेना और कोस्ट गार्ड की टीम भी इसकी जांच में जुटी हुई है।

गेंद को लेकर सतर्कता बरती

अभी हाल ही में चीनी गुब्बारे की घटना सामने आने के बाद इस गेंद को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही थी। आसपास लोगों को अलर्ट किया गया था।यह जरूर बताया गया कि उस दिन शाम तक इसे बीच से हटा लिया गया था और गनीमत यह रही कि यह वस्तु विस्फोटक नहीं थी। फिलहाल यह क्या है इस बात को लेकर गहन जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा बनी हुई है कि क्या यह कोई पुराना गोला है जो अचानक समुद्र से निकला गई। कुछ लोग यह कहने लगे कि बीच-बीच में धरती पर क्यों इतनी आफत आती रहती है।

Japan फोर्स जांच में जुटी

आशंका जताई जा रही है कि यह द्वितीय विश्व युद्ध का कोई बम हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक एक्स-रे स्कैन में यह खोखला दिखा है। यह सुनिश्चित होने पर कि यह एक विस्फोटक नहीं है शाम चार बजे बीच पर लोगों के जाने से प्रतिबंध हटा दिया गया। फिलहाल जापानी तटरक्षक बल और आर्म्ड फोर्स इस गेंदी की जांच में लगी हुई है। अभी तक घटना के बारे में आधिकारिक तौर पर और कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ज़रूर पढ़ें : HCL Recruitment 2023 : HCL ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशन, जानें आवेदन का तरीका

अमेरिका के आसमान में दिखे थे गुब्बारे

Japan में आम लोगों के बीच इस रहस्यमय गोले की तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का मानना है कि यह दुश्मन देश की कोई चाल हो सकती है। हालांकि, इतने बड़े आकार के धातु के टुकड़े के समुद्र तट पर पहुंचने को लेकर कई तरह की थ्योरी भी दी जा रही है। हाल ही में अमेरिका सहित कई देशों के आसमान में चाइनीज गुब्बारे देखे गए हैं। इस विशालकाय गेंद को उससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp