—Advertisement—

[adinserter block="2"]

,

Smart Gas Stove : पासवर्ड से चालू होता है, ये गैस स्टोव!

Author Picture
Published On: March 31, 2023
Smart Gas Stove

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Smart Gas Stove : कहा जा सकता है कि इस डिजिटल युग में कुछ भी असंभव नहीं है। बिहार के प्रत्युष नाम के 13 साल के लड़के ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया है। जरा सोचिए कि आपके घर में मौजूद गैस चूल्हा पासवर्ड से ऑन हो और गैस लीक होते ही अपने आप वो बंद हो जाए तो कैसा होगा ? चौकिए नहीं। जनाब, डिजिटल युग है और यहां कुछ भी असंभव नहीं। बिहार के एक लड़के ने ये कमाल कर दिया है। मधेपुरा के रहने वाले प्रत्युष ने एक ऐसा गैस चूल्हा बनाया है जो पासवर्ड से ऑन होता है और गैस लीक होने पर इसमें अलार्म सिस्टम एक्टिव हो जाता है। इसमें ये खासियत है कि अगर कुछ सेकंड से ज्यादा देर तक गैस लीक होता रहा तो अपने आप पूरे घर की बिजली भी कट जाएगी और सिलेंडर से गैस की सप्लाई भी ऑटोमैटिक बंद हो जाएगी।

पासवर्ड से चालू होता है, ये Smart Gas Stove

प्रत्यूष ने ऐसा गैस चूल्हा बनाया है जो पासवर्ड डालने पर ऑन हो जाता है और गैस लीक होने पर अपने आप बंद हो जाता है। बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले 13 वर्षीय प्रत्युष कुमार ने एक स्मार्ट गैस स्टोव यानी की स्मार्ट गैस चूल्हा बनाया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका ऑटोमैटिक होना।

इस गैस स्टोव में अलार्म सिस्टम लगा होता है जो गैस लीक होने पर अलर्ट कर देता है। इसकी एक और विशेषता यह है कि अगर कुछ सेकेंड से ज्यादा समय तक गैस का रिसाव होता है तो पूरे घर की बिजली भी अपने आप बंद हो जाएगी।इसे मार्केट में 3000 रुपए में लाया जा सकता है। बिहार के मधेपुरा जिले के रहने वाले 13 वर्षीय प्रत्युष कुमार ने एक स्मार्ट गैस स्टोव यानी की स्मार्ट गैस चूल्हा बनाया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसका ऑटोमैटिक होना।

प्रत्युष बताते हैं कि एक दिन उनके घर में एक छोटे बच्चे ने गैस को ऑन कर दिय। काफी देर तक गैस निकलती रही। तभी इनकी मां किचन में खाना बनने जा रही थी। गैस जलाने से पहले आभास हो गया की गैस लीक हो रही है। अगर यह आभास नहीं होता तो एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। इस घटना का प्रत्युष के ऊपर प्रभाव पड़ा और इन्होंने एक स्मार्ट गैस चूल्हा बनाने की सोची।

कुछ देर बाद अपने आप घर की बिजली गुल हो जाएगी और रेगुलेटर से गैस कनेक्शन बंद हो जाएगा। इसको बनाने में उनको करीब 1500 रुपए लगा है लेकिन उम्मीद है कि ये 3000 रुपए तक लोगों को बाजार में मिलने लगेगा।

ज़रूर पढ़ें : Xiaomi द्वारा बेहद कम कीमत में लॉन्च किया गया Redmi 12C स्मार्टफोन: कीमत को लेकर ग्राहकों का हंगामा

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp