—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Transman Pregnancy : भारत में पहली बार ट्रांस कपल ने दिया बच्चे को जन्म !

Author Picture
Published On: February 9, 2023
Transman

—Advertisement—

[adinserter block="2"]

Transman Pregnancy : भारत में पहली बार पुरुष ट्रांसजेंडर एक बच्चे को जन्म देगा। केरल के कोझिकोड के रहने वाले ट्रांस कपल जिया और जहाद ने ये जानकारी दी है। इस अनोखे केस की पूरे देश में चर्चा हो रही है। जोड़े ने हाल में गर्भावस्था की जानकारी भी साझा की थी, देश में इस तरह का ये पहला मामला माना जा रहा है

केरल के कोझिकोड शहर में 3 साल पहले एक रोज जिया पावल की मुलाकात जहाद से हुई। ये दोनों ही ट्रांसजेंडर थे। पहली ही मुलाकात में दोनों में दोस्ती हो गई और फिर उनके बीच करीबी बढ़ने लगी। जल्द ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और उन्होंने साथ रहने का फैसला किया। जिया शुरुआत में लड़का था। जहाद से मिलने के एक साल बाद वह जेंडर बदलवाकर लड़की बन गया। वहीं, जहाद लड़की से लड़का बन गया।

अब लड़का बनने के बावजूद जहाद प्रेग्नेंट हो गया है। देश में यह पहला ऐसा मामला है, जब पुरुष ट्रांसजेंडर एक बच्चे को जन्म देगा। दो साल पहले 23 वर्षीय जहाद और 21 साल की जिया पावल ने अपने जेंडर बदलवाने की प्रक्रिया शुरू की थी। 2022 में जहाद के प्रेग्नेंट होने की वजह से इस जोड़े को लिंग बदलवाने के इस प्रोसेस को बीच में ही रोकना पड़ा। 3 फरवरी 2023 को जिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर कहा है कि जहाद 8 महीने का प्रेग्नेंट है।

इस जोड़े ने अपने पोस्ट में कहा है कि माता-पिता बनने के बाद एक बार फिर से वे दोनों जेंडर बदलवाने की इस प्रोसेस को शुरू करेंगे। जिया ने एक इंटरव्यू में कहा कि- ‘3 साल पहले जब हमने साथ रहना शुरू किया था तो हमें लगा कि हमारा जीवन बाकी दूसरे ट्रांसजेंडर जोड़ों से अलग होना चाहिए। हम एक बच्चा चाहते थे, ताकी कोई हमारा अपना हो। हमारे जाने के बाद भी हम अपने पीछे कुछ छोड़ जाएं।’

https://www.instagram.com/p/CoZgNrVPUEc/

केरल के ट्रांसजेंडर कपल जिया और जाहाद ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था. कपल ने अपने इंस्टा पोस्ट पर कुछ तस्वीरें भी शेयर की थी.

Transman Pregnancy : ट्रांस कपल ने बच्चे की लैंगिक जानकारी नहीं दी

ट्रांसजेंडर जोड़े के एक सदस्य जिया पावल ने को बताया कि, सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में सुबह साढ़े नौ बजे ऑपरेशन के जरिये बच्चे का जन्म हुआ. पावल ने कहा कि जहाद (जच्चा) और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं. जोड़े ने बच्चे की लैंगिक पहचान की जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया और कहा कि अभी वह इसे सार्वजनिक नहीं करना चाहते. पावल ने पार्टनर जहाद के आठ महीने की गर्भवती होने के संबंध में इंस्टाग्राम पर हाल ही में घोषणा की थी. यह युगल बीते तीन साल से साथ रह रहा है.

Related News
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp